अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यालय मंडल मिर्जापुर की तैनाती करने की मांग
को लेकर तीसरे दिन सोमवार को भी राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित सिंचाई
निर्माण खंड कार्यालय में कर्मचारियों का धरना जारी रहा। चेतावनी देते हुए
कहा कि जब तक एसई की तैनाती नहीं होगी तब वे कार्य नहीं करेंगे।
मांगों
को लेकर सोमवार को भी इंजीनियरों एवं कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा।
दूर-दराज से कई किसान काम के लिए कार्यालय पहुंचे थे लेकिन उन्हें
वापस लौटना पड़ा। वक्ताओं ने कहा कि मिर्जापुर मंडल में अधीक्षण अभियंता की
तैनाती न होने से कर्मचारियों के जीपीएफ का भुगतान, प्रमोशन समेत अन्य
कार्य रुका हुआ है।
दो माह से मिर्जापुर में मंडल में एसई नहीं है।
बार-बार मांग करने के बार भी शासन अधीक्षण अभियंता की तैनाती नहीं कर रही
है। एसई के न होने से कर्मचारियों के जीपीएफ तक का भुगतान नहीं हो पा रहा
है। इससे उनके समक्ष अनेकों समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
यह हाल तब है जब
विभागीय उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को एसई को तैनात करने के लिए कई
बार लिखापढ़ी की जा चुकी है। लेकिन अभी तक उसका कोई परिणाम नहीं
निकला।चेतावनी देते हुए कहा कि अधीक्षण अभियंता की तैनाती होने के बाद
ही वे लोग कामकाज शुरू करेंगे।
इस मौके पर अवर अभियंता कमला प्रसाद, आशीष,
राजेंद्र प्रसाद, सत्यप्रकाश, भूपति नारायण, बलवंत, वीरेंद्र, राकेश आदि
मौजूद रहे।