सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में लोहरा से भटौलिया गांव में धान की रोपाई करने आए नौ मजदूरों की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में सात नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
लोहरा निवासी मुन्नी देवी ने राबर्ट्सगंज कोतवाली तहरीर देकर बताया कि वह तीन दिनों पहले वह मीरा देवी के खेत में रोपाई कर रही थी। इसी बीच भटौलिया की रहने वाली कौशिल्या देवी गाली-गलौज करने लगी।
खेत के बगल के रहने वाले विजयी मौर्य ललकारते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। गालियां देते हुए कौशिल्या देवी, कौशिल्या की मां, रघुपति मौर्य, प्रदीप चौहान, लालव्रत चौहान निवासी भटौलिया और सुरेश पटेल और तीन अज्ञात लोगों ने आठ से नौ मजदूरों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
इससे उसे और लक्षना देवी को चोटें आई हैं। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने कहा कि मामले में सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद