फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन के लिए गए श्रमिकों को पानी तक के लिए नहीं पूछा, लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एक तरफ गैर प्रांतों में रोजी-रोटी के तलाश में गए प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम कोशिशें की जा रही हैं वहीं दूसरी तरफ जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान राबर्ट्सगंज परिसर में बने अस्थायी क्वारंटीन सेंटर पर घर जाने के लिए वाहन की तलाश में पहुंचे तो श्रमिकों को वहां गेट पर ही रोक दिया गया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों व पुलिस ने बिना किसी सहयोग के उन्हें वापस लौटा दिया। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें बस की सुविधा दूसरी जगह मिलने की बात कहकर लौटा दिया तो व्यवस्था से नाराज चेन्नई व आंध्र प्रदेश से आए श्रमिक जिले के दुद्धी तहसील के अपने गांव तथा झारखंड घर के लिए पैदल ही चल दिए।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण चेन्नई से लौट रहे प्रवासी श्रमिक रामलाल, रामू पांडू, अशोक पांडू, दीनदयाल, सुनील कुमार और संजय ने बताया कि कुल 12 लोग एक साथ चेन्नई से चले हैं। सभी चेन्नई में अलग-अलग जगहों पर काम करते थे। इसमें कुछ श्रमिक गढ़वा झारखंड के और कुछ सोनभद्र के ही दुद्धी तहसील क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी चार दिन पहले चले श्रमिक चेन्नई से बस के जरिए मिर्जापुर और वहां से ट्रक से हिन्दुआरी पहुंचे। इसके बाद श्रमिक पैदल ही घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें