फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटाइम की मांग को लेकर मजदूरों ने ब्वायलर का काम किया ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी बिजली परियोजना में ब्वायलर का काम कर रही भवानी इरेक्टर कंपनी के सैकड़ों मजदूरों ने ओवरटाइम की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को मजदूरों ने ओबरा-सी गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी किया। बताया जाता है कि गुरुवार को ब्वॉयलर का निर्माण कर रही भवानी इरेक्टर कंपनी के स्थानीय प्रबंधक के साथ मजदूरों की हुई मारपीट और कहासुनी के बाद शुक्रवार को मजदूरों को कार्यस्थल पर नहीं आने दिया गया। गुरुवार को हुए विवाद के बाद कंपनी द्वारा शुक्रवार प्रात: ड्यूटी पर आए संविदा कर्मियों को कंपनी के अंदर प्रवेश करने से मना कर कंपनी का गेट बंद कर दिया गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच वार्ता की स्थिति बनाई जा रही है। इस मामले में निर्माण कर रही कोरियाई कम्पनी दूसान पावर के एचआर लालबाबू झा ने संभावना जताई है कि सोमवार से काम सुचारु रूप से चालू हो जाए। उन्होंने बताया कि विवाद के पटाक्षेप के लिए कोरियाई कम्पनी द्वारा ओबरा एसडीएम एवं ओबरा पुलिस क्षेत्राधिकारी से भी हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन

तय समय पर परियोजना निर्माण पर उठे सवाल
ओबरा। निर्माणाधीन 1320 मेगावाट की ओबरा सी परियोजना में मजदूरों के साथ ब्वायलर निर्माण का कार्य कर रही भवानी इरेक्टर का ओवरटाइम को लेकर पैदा हुए विवाद के कारण ओबरा सी के तय समय पर पूरा होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। ओबरा-सी की 660 मेगावॉट क्षमता की पहली यूनिट के के चालू करने के लिए 2021 अक्तूबर की तयसीमा निर्धारित की गई है। दिसंबर 2016 से शुरू हुए ओबरा-सी के निर्माण को 49 माह पूरे हो चुके हैं। परियोजना निर्माण के लिए 52 माह तय किया गया था। फिलहाल ओबरा-सी का निर्माण कार्य एक वर्ष से ज्यादा पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें