फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पंचायत चुनाव में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर:करमा ब्लॉक के जोगिनी में अपना दल एस किसान मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में
विज्ञापन
करमा। अपना दल एस किसान मंच की ओर से रविवार को करमा ब्लॉक के जोगिनी गांव में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें किसान मंच के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पटेल ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को अभी से पंचायत चुनाव में जुटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने किया। इस दौरान सरकार में पार्टी की भूमिका, विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही पार्टी की मजबूती को लेकर रणनीति तैयार हुई।
जिलाध्यक्ष ने किसान मंच कमेटी को मजबूत बनाने, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसानों को सहभागी बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान किसानों की खाद, बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।इस मौके पर जिला सचिव रामधनी पटेल, विनोद यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह मौजूद रहे। संचालन लवकुश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें