फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से लौटे श्रमिक खेती बारी में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने घरों को लौटे प्रवासी श्रमिक खेतीबारी में जुट गए है। उनका कहना है कि खेती बारी करके ही अपना खर्च मेटेंन करेंगे। सामान्य स्थिति होने पर वे फिर काम करने के लिए बाहर चले जाएंगे। श्रमिकों का कहना है कि जॉब कार्ड के लिए अभी आवेदन नहीं किए है।
विज्ञापन

घोरावल ब्लॉक के धनावल गांव निवासी विकास कुमार का कहना है कि वे करीब आठ माह पहले गोवा गया था। वहां एक प्राइवेट दूरसंचार कंपनी में पैकिंग का काम करता था। कोरोना संक्रमण से बचाव केे लिए लॉकडाउन में करीब ढ़ाई महीने तक वहीं फंीसा रहा। इसके बाद किसी तरह वाहनों के जरिए घर लौटा। घर लौटकर पहले 14 दिन होम क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद वह खेतीबारी में जुट जाएंगे। खेती बारी करके ही खुद का और परिवार का खर्च मेंटेन किया जाएगा। जॉब कार्ड के लिए अभी आवेदन नहीं किए है। वहीं नई बाजार कुसम्हा निवासी लक्ष्मीकांत का कहना है कि वह गोवा के एक मेडिसीन कंपनी में काम करते थे। खेतीबारी का समय होने की वजह से घर लौटे है। खेती बारी करने में परिवार के सदस्यों का हाथ बंटाएंगे। सामान्य स्थिति होने पर बाहर काम करने निकलेंगे। अभी जॉब कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया हूं। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सतर्कता बरतते हुए काम किया जा रहा है। क्योंकि 14 दिन तक घरवालों से दूरी बनाकर रहने को बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें