फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्दा सुरक्षित प्रदर्शन के लिए कामगारों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनटीपीसी रिहंद में यूनिट एक ओवरहालिंग टीजी पैकेज के दौरान सुरक्षा नियमों को अपना कर काम करने वाले आठ कामगारों को रिवार्ड एवं रिकोग्रीशन कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक सुरक्षा मुकेश कुमार ने कहा कि हमें अपने व्यवसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जरूरत है। हमें अपनी कार्य प्रकृति के अनुरूप एक सुरक्षित कार्य प्रणाली का विकास कर उस पर अमल करने की आवश्यकता है। किसी एक की भी छोटी सी लापरवाही अथवा अज्ञानता बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्ति के लिए उन्होंने कामगारों को 6 सूत्रीय कार्यक्रम पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। राम बिलास सिंह ने ओवरहालिंग में शून्य दुर्घटना लक्ष्य प्राप्ति के लिए कामगारों का धन्यवाद किया। वरिष्ठ प्रबंध रामतौल, प्रबन्धक राहुल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें