फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: ओबरा सी परियोजना में मजदूरों का कार्य बहिष्कार, वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर काम पर लौटे

Sat, 18 Jan 2025 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

ओबरा सी परियोजना में वेतन भुगतान न होने पर मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसकी सूचना पर कंपनी द्वारा वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर मजदूर काम पर लौटे। 
विज्ञापन
हड़ताल पर मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओबरा सी में कार्यरत कई संविदा कंपनियों के मजदूरों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया। इस हड़ताल के कारण निर्माणाधीन परियोजना के कार्यों पर गहरा असर पड़ा। मजदूरों का कहना है कि उन्हें अगस्त माह से वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके लिए अपने परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


इस हड़ताल में एसके, बीटीई, सम एनर्जी, पीएनसी, स्टार्ट इलेक्ट्रिकल्स आदि कंपनियों के लगभग 1000-1200 मजदूर शामिल रहे। मजदूर सुबह 8:30 से 11:30 तक कार्य बहिष्कार पर रहे। बाद में ओबरा सी का निर्माण कर रही दूसान पावर कंपनी ने आगामी 21 जनवरी तक मजदूरों के सभी बकाया वेतन का भुगतान करने का आश्वासन दिया। 

इसके बाद मजदूरों ने कार्य बहिष्कार समाप्त कर दिया और पुनः काम पर लौट गए। बता दें कि 18 जनवरी को ही ओबरा सी की दूसरी इकाई का लाइटअप किया जाना है। इस हड़ताल के चलते परियोजना के कार्यों में रुकावट आई, लेकिन मजदूरों के काम पर लौटने के बाद अब निर्माण कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें