फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की पेंटिग कर रहे मजदूर की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में बृहस्पतिवार की दोपहर में पेंटिंग कार्य के दौरान गिरे मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्री की मई में शादी है। इससे बेटी की शादी की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रेहटा निवासी संतराम यादव (47) बृहस्पतिवार को परियोजना के आवासीय परिसर स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में ऊंचाई पर पेंटिंग का कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। लोगों की मदद से उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अनपरा एसओ श्रीकांत राय ने घटना की जानकारी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक संतराम के पुत्री की अगले महीने मई में ही शादी है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें