फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मिट्टी के मलबे में दबने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में मिट्टी के मलबे में दबने से श्रमिक की मौत हो गई। घटना पर उग्र ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की हस्तक्षेप के बाद मुआवजे का एलान हुआ तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

माड़ा थाना क्षेत्र के बंधौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गड़ाखांड़ स्थित एक पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अधीन कार्य कर रही संविदा स्काई कंपनी खैराही गांव में ऐश डैम का निर्माण करा रही है। इसमें ग्राम खैराही निवासी अली अख्तर (45) कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात जेसीबी चालक की लापरवाही से अली मिट्टी के मलबे में दब गया। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो घटनास्थल पर भारी संख्या में खैराही समेत आसपास गांव के लोग पहुंच गए। काफी मशक्कत से मलबे में दबे अली अख्तर को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से उग्र ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही एसडीएम माड़ा राजेश शुक्ला, एसडीओपी मोरवा केके पांडेय, माड़ा टीआई शिवपूजन मिश्रा, तहसीलदार दिवाकर सिंह आदि पहुंच गए। मृतक के परिजनों व स्काई कंपनी के कर्ताधर्ता से बातचीत शुरू की। कंपनी की ओर से साढ़े 11 लाख रुपये बैंक खाते में व 50 हजार रुपये अंत्येष्टि के लिए देने पर सहमति जताई गई। मृतक के आश्रित दो बच्चों को संविदा कंपनी में नौकरी देने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें