ओबरा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में ओबरा में मंगलवार को बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों ने तीन घंटे का कार्य वहिष्कार किया ।
इस दौरान लालता तिवारी, दीपक सिंह, उमेश चंद्र, कैलाश नाथ, सतीश कुमार, अजय कुमार सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, इं.ओपी पाल और इं.अदालत वर्मा ने कहा कि विद्युत विभाग का निजीकरण आम जनता के हितों पर कुठाराघात है।। इसके पूर्व में देश में जहां कहीं भी बिजली के निजीकरण के प्रयोग किए गए हैं वहां आम उपभोक्ता बुरी तरह त्रस्त हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अपना निर्णय नहीं बदलती है तो 5 अक्टूबर से पूरे दिन का कार्य बहिष्कार आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि सरकार बिजली क्षेत्र के निजीकरण का निर्णय वापस नहीं ले लेती है। अध्यक्षता इं.अदालत वर्मा एवं संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर पीसी अग्रवाल, अंकित प्रकाश, राम यज्ञ मौर्य ,कुमार कमलेश, शाहिद अख्तर, अंबुज सिंह, पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, दीपू गोपीनाथन, श्रीकांत, छोटू दुबे, रामकुमार, ऋषिकेश भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, इं.आशुतोष मिश्र, इं.बीएन सिंह, मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह, निर्मला देवी, मंजू देवी, दुर्गा मिश्रा आदि मौजूद रहे।