फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति को सराहा

विज्ञापन
शक्तिनगर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ करते एनसीएल सीएमडी भोला सिंह व अन्य अतिथि। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर स्थित शक्तेश्वर मंदिर में आयोजित शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर वाद्य यंत्रों पर जुगलबंदी को सराहा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम शक्ति संगीत कला परिषद की ओर से आयोजित किया गया था। शुभारंभ सिंगरौली विद्युत गृह के मुखिया बसुराज गोस्वामी की अध्यक्षता व एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। शास्त्रीय गायन की शुरुआत इंदौर से आए गौतम काले ने अपने राग विहार विलंबित एक ताल में ‘कैसे सुख सोवै नींद न आवै...’ से की। हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र और तबले पर अंशुल प्रताप सिंह और अमित आलेकर ने संगत किया।
अगली प्रस्तुति सितार जुगलबंदी की रही। इसमें बनारस घराने के पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र के साथ सितार वादक पं. देवब्रत मिश्र ने तबला वादक प्रशांत मिश्र व कृष्ण मिश्र के साथ साज मिलाए। कोलकाता से आईं लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना सुश्री सुलग्ना बनर्जी ने अंतिम प्रस्तुति दी। पं. दीनानाथ मिश्र ने तबले, पं. धर्मनाथ मिश्र ने हारमोनियम, नीरज मिश्र ने सितार और अनीश मिश्र ने सारंगी पर संगत किया। संस्था के सचिव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें