फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काम न मिलने से क्षुब्ध महिला श्रमिकों का ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड म्योरपुर के सुपाचुआ ग्राम पंचायत की महिला श्रमिकों ने सोमवार को विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत काम नहीं मिलने पर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किए। महिला श्रमिकों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत उन्हें वर्ष भर में निर्धारित कार्यदिवस उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान महिला श्रमिकों ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक उन्हें पर्याप्त काम नहीं मिल सका। कहा यदि समय रहते कार्य नहीं मिला तो उनके हिस्से के कार्यदिवस अपने आप समाप्त हो जाएंगे, जिससे मजदूरी से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। महिला श्रमिकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द कार्य उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना था कि परिवार के भरण-पोषण के लिए वह पूरी तरह इस योजना पर निर्भर हैं और काम न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चंदन कुमार ने संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर जल्द कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला श्रमिकों को आश्वासन दिया कि पात्र श्रमिकों को नियमानुसार बारी-बारी से कार्य उपलब्ध कराया जाएगा। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि सुपाचुआ ग्राम पंचायत में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत लगभग 350 श्रमिक पंजीकृत हैं। कहा सभी को चरणबद्ध तरीके से कार्य दिया जा रहा है और जल्द ही नए कार्य शुरू कराए जाएंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिला श्रमिक शांत हुईं और वापस अपने गांव लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें