मारपीट के दौरान उसने दांत से रुबी का बांया कान काट लिया। उससे बचने के लिए वह घर के बाहर भागी तो जबरन अंदर लाकर भी पिटाई की। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को छुड़ाया। घटना की सूचना पाकर नगर में ही रहने वाले पीड़िता का भाई संदीप अग्रहरि उर्फ गोलू मौके पर पहुंचा।
गंभीर रूप से जख्मी बहन को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। महिला का बांया कान कटकर आधा लटक गया है। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताते हैं कि दंपती को पांच बच्चे भी हैं। भाई संदीप ने बताया कि पहले भी पति अक्सर रूबी की पिटाई करता रहा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।