दुद्धी। इनरव्हील क्लब की ओर से रविवार की शाम को फ्रेंडशिप डे मनाया। क्लब की महिलाओं ने एक-दूसरे को बैंड बांधा। साथ ही गीत-संगीत, नृत्य समेत अन्य प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधा। इसके बाद केक काटा। विभिन्न तरह के खेल खेलते हुए पुरानी यादें साझा कीं। महुली की बालिकाओं व वनवासी सेवा आश्रम की छात्रा ने एक-दूसरे से धागा बांधकर फ्रेंडशिप डे मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राखी जायसवाल, सचिव मनोरमा जायसवाल, ऑडिटर तारा जायसवाल, कुसुम देवी, विनीता मसीह आदि मौजूद रहीं।