फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्पदंश से भांजे की मौत, मामा की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। जिले की सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली क्षेत्र में घर में जमीन पर सो रहे मामा-भांजे को सांप ने डस लिया। इससे भांजे की मौत हो गई जबकि मामा की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ निवासी मनोज कुमार केवट (23) मामा के घर आया था। खपरैल के कच्चे मकान में जमीन पर पूरा परिवार सो रहा था। भोर में किसी जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों ने मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया, उपचार के दौरान मनोज की मौत हो गई। मृतक के मामा भीम गायकवाड़ की हालत गंभीर है। तहसीलदार सविता यादव ने मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि संबल योजना के तहत मुहैया कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें