फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: देसी शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर सात में खोली गई देसी शराब की दुकान का वार्ड की महिलाओं ने विरोध करते हुए सोमवार को हंगामा किया। डीएम को ज्ञापन प्रेषित करके शराब की दुकान अन्यत्र हटाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहीं महिला देवी, शिव देवी, उर्मिला शर्मा,आदि का आरोप है कि वार्ड नंबर सात में दुकान खुलने से महिला व युवतियों का निकलना मुश्किल हो गया है। शराब पीकर शराबी आए दिन मारपीट करते रहते हैं तथा महिलाओं के साथ अभद्रता भी करते हैं। इससे महिलाओं का वहां से गुजरना दुश्वार हो जाता है। कुछ दिनों से उसी दुकान से महिलाएं भी शराब पीना शुरू कर दी है। गली मोहल्ले में उनकी तरफ से अभद्रता भी की जा रही है। विरोध करने पर अधिकारियों ने दुकान हटाने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
ज्ञापन देने के बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तब वह सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अनिता देवी, राधा देवी, शिव, देवी, उर्मिला शर्मा, रिंकी देवी, गीता देवी, सोनी देवी, सुनीता राय, इंद्रावती, रानी, पार्वती देवी, चंद्रकला, कैलाशी देवी, मोहित गुप्ता, विशाल सिंह, विजय कुमार, कमलेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें