फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। भोजन करते समय चचेरे ससुर की गर्दन पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर लहूलुहान करने वाली पोखरा गांव निवासी एक महिला के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गंभीर रूप में घायल चचेरे ससुर का उपचार जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है।
विज्ञापन

खोतोमहुआ गांव निवासी भगवान दास (60) रविवार दोपहर अपने भतीजे बालकेश्वर के घर पोखरा गांव गए थे। वहां पहुंचने पर वह खाने के लिए बैठे और खाना खाते समय उर्मिला देवी पत्नी बालेश्वर गोंड ने उनके गर्दन पर कुल्हाड़ी से लगातार दो बार प्रहार कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से भगवान दास लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। उधर खून देख कर उर्मिला वहां से जंगल की ओर चली गई। कुछ देर बाद घटना की जानकारी जब गांव वालों को हुई तो बभनी थाने पर घटना की तत्काल सूचना दिए।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल भगवान दास को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोमवार सुबह बभनी पुलिस ने हमलावर महिला को घर से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। महिला ने अपने चचेरे ससुर के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला क्यों किया इसका खुलासा नहीं हो सका। ग्रामीणों की मानें तो हमला करने वाली महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद यादव का कहना है कि महिला को उसके घर से खून लगी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें