फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने पर ओवरब्रिज के नीचे खड़ी कार का कर दिया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाहनों के ई चालान के मामले में पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे छह दिन से खड़ी कार का रविवार को सुबह करीब पौने दस बजे हेलमेट न लगाने में चालान कर दिया गया। चार पहिया वाहन के चालान का बाईपास रोड निवासी वाहन स्वामी अमित कुमार के मोबाइल पर जब सुबह मैसेज आया तो वह सकते में आ गए। उन्हें यह समझ में ही नहीं आ रहा था कि वाहन जब छह दिन से ओवरब्रिज के नीचे खड़ा है तो चालान कैसे हो गया। वह भी यहां से करीब सात सौ किमी दूर फिरोजाबाद में। मैसेज में एक हजार रुपये जुर्माना भरने की भी कही गई है।
विज्ञापन

आननफानन में वाहन स्वामी बाईपास रोड निवासी अमित कुमार कार लेकर पुलिस लाइन पहुंच गए। वहां अमित ने यातायात पुलिसकर्मियों को कार का चालान हेलमेट न लगाने में होने की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया कि उनकी गाड़ी छह दिन से ओवरब्रिज के नीचे खड़ी है और जिले से बाहर नहीं गई। इसके बावजूद फिरोजाबाद में चालान होने का मैसेज आया है। अमित ने बताया कि वह यहां अपना व्यवसाय करते हैं और बाईपास रोड के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह करीब पौने दस बजे उनके मोबाइल पर हेलमेट न लगाने पर कार का चालान किए जाने संबंधी मैसेज आया है। जिसमें एक हजार रूपये जुर्माना भरने की बात भी कही गई है। वैसे भी सीट बेल्ट न लगाने पर कार का चालान किया जाता है जबकि हेलमेट न लगाने पर बाइक का चालान किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि चालान फिरोजाबाद में किए जाने का मैसेज आया है। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत सीओ राजकुमार त्रिपाठी से की। इस संबंध में सीओ राजकुमार त्रिपाठी का कहना है कि यह शिकायत उन्हें मिली है। उनका कहना था कि कभी-कभी कैमरा रीडिंग में तकनीकी दिक्कत पैदा होने से ऐसा हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कार का चालान हेलमेट न लगाने में किया गया है तो चालान निरस्त कर दिया जाएगा। शिकायतकर्ता को चालान निरस्त कराने के लिए उनके कार्यालय में लिखित प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें