फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर पंचायत घोरावल के वार्ड नंबर 10 में बृहस्पतिवार को हाईटेंशन के लटकते तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बरई टोला निवासी अरविंद यादव की पत्नी फूलगेना देवी दोपहर में पड़ोस की महिलाओं के साथ खेत जा रही थीं। इसी दौरान वार्ड नंबर 10 में 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से वह झुलस गईं। मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी घोरावल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना था कि कई दिनों से तार नीचे लटक रहा था। क्षेत्र के लोगों ने घटना के लिए बिजली निगम की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें