फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चारपाई पर सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जयमोहनी (सौली) गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। चारपाई पर सोते समय सांप ने महिला को डस लिया। परिजन काफी देर तक झाड़फूंक कराते रहे, मगर जान नहीं बची।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि फूलवंती (40) पत्नी बिजेंदर मंगलवार की रात घर में चारपाई पर सोई थी। रात करीब एक बजे पैर में विषैले सांप ने डस लिया। महिला की चीख सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो करैत सांप कमरे से भागता दिखा। परिजन महिला को झाड़फूंक कराने ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले गए। वहां स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पन्नूगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतका के कुल चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें