सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में आंगनबाड़ी की नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर महिला का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दुद्धी बाजार निवासी राजा सिंह से चार साल पूर्व उसकी पहचान हुई थी। उसने ऑगनबाड़ी में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। हालांकि उसे कोई नौकरी नहीं दिलवाई। 16 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर वह पिपरी क्षेत्र स्थित बहन के घर चली गई। जहां 26 अप्रैल को आरोपी असलहा लेकर तीन-चार अन्य लोगों के साथ पहुंचा। कागज पर जबरदस्ती लिखवाया कि कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। इसके आधार पर पुलिस ने मामले का निस्तारण कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी मनोज सिंह ने बताया कि एक नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।