फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के भलुही गांव में मंगलवार की सुबह अबूझ हाल में एक महिला का शव खेत मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के भाई ने बहनोई पर बहन की पीट कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्घी ले गई। उधर एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को अविलंब घटना का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शान्ति देवी (42 ) पत्नी मुन्नालाल गौड़ का शव उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूर खेत में मिला। ग्राम प्रधान दिनेश की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब आठ बजे शांति और उसके पति में झगड़ा हुआ था। दंपती के बड़े बेटे लालबाबू की पत्नी रिंकूवर तथा उसका बेटा घर में मौजूद थे, शेष लोग गांव के एक व्यक्ति के घर वैववाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार को महिला का शव धान के खेत में मिला। घटनास्थल पर शव के पास से एक विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली। मृतका के भाई किशुनदेव अपने बहनोई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मृतका के परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। उन्होंने बताया कि बलियारी निवासी मृतका के भाई की तहरीर पर उसके बहनोई मुन्ना के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे कार्रवाई जारी है। जांच में प्रथम दृष्टया पति के मारने-पीटने से क्षुब्ध होकर महिला द्वारा खुद विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि हुई है, फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें