फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के लिए संयुक्त मोर्चा ने झोकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कोयला क्षेत्र में दो जुलाई से श्रम संगठनों द्वारा प्रस्तावित तीन दिनी हड़ताल के लिए संयुक्त मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को कोयला सचिव की बैठक विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई लेकिन वार्ता विफल रही। वहीं, सिंगरौली डीएम से भी संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक बेनतीजा रही। कोयला क्षेत्र में केंद्र सरकार के कामर्शियल माइनिंग व कोल ब्लॉकों को निजी क्षेत्रों में दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध हो रहा है। इसी मुद्दे पर श्रमिक संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को कोयला परियोजनाओं में बैठक कर हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार किया। मोर्चा से जुड़े केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में एनसीएल बीना क्षेत्र में शाम को आमसभा हुई। सभा के बाद बैठक कर हड़ताल से जुड़ी कार्ययोजना भी बनाई गई लेकिन नेताओं ने इसका खुलासा नहीं किया। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी पीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोयला सचिव भारत सरकार के साथ बैठक हुईं लेकिन वार्ता विफल रही। उन्होंने बताया कि प्रबंधन की समस्त बैठकों का बहिष्कार कर दिया गया है। सिंगरौली कलेक्टर ऑफिस में सयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रशासन के साथ बैढ़न में हुई। प्रबंधन की बैठक का बहिष्कार करने पर प्रशासन ने यूनियन नेताओं को पत्र लिख आवश्यक सेवाओं को चालू रखने का अनुरोध किया है।
नीलामी रद्द हो तभी टलेगी हड़ताल
सिंगरौली। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि वार्ता के दौरान श्रम संघों ने मांग किया कि सरकार पहले कामर्शियल माइनिंग की नीलामी को रद्द करें, फिर बातचीत शुरू हो। इससे कम में हड़ताल टालना संभव नहीं है। सचिव ने श्रम संघों की बात कोयला मंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया। लेकिन हड़ताल टालने की अपील को श्रम संघों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें