बीजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से मारपीट व दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना 11 जनवरी की है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
एक गांव निवासी महिला बैंक से पैसा निकालकर घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस गांव का एक युवक महिला को लिफ्ट देकर रास्ते में सुनसान जगह पर खेत में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुमताज के विरुद्ध मुकदमा दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।