फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के लिए थप्पड़ मारने पर महिला की कर दी हत्या

Mon, 26 Nov 2018 11:31 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
MURDER - फोटो : self
विज्ञापन
चोपन। चार दिन पूर्व चोपन थाना क्षेत्र के कोड़इल (कनछ) गांव में तुरंती (45) की हुई हत्या का सोमवार को पुलिस ने नामजद दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मजदूरी को लेकर तुरंती ने उनको थप्पड़ मारी थी। इससे खफा होकर उन लोगों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अरहर की खेत में छिपा दिया था।  
विज्ञापन

ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह के मुताबिक कोड़इल (कनछ) गांव में 23 नवंबर की रात एक व्यक्ति के यहां आर्केस्ट्रा हो रहा था। रात करीब दस बजे आर्केस्ट्रा में पूर्व में बकाया मजदूरी को लेकर तुरंती और दो व्यक्तियों में विवाद हो गया। इस दौरान महिला ने दोनों को थप्पड़ जड़ दिया। घंटे भर बाद आर्केस्ट्रा देखकर महिला अपने घर जाने के निकली। रास्ते में थप्पड़ खाने वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को अरहर की खेत में छिपाकर फरार हो गए।
24 नवंबर की शाम को कुछ ग्रामीणों ने अरहर की खेत मेें महिला का शव देख घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे अमिला मोड़ से चोपन पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आनंद उर्फ कल्लू पुत्र मोहन और रामनाथ पुत्र राम प्रसाद ने तुरंती की हत्या करने की बात कबूल की है। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें