फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से महिला की हत्या

Sat, 29 Aug 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के गजराज नगर स्थित कांशीराम आवास के समीप शनिवार की सुबह एक विवाहिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या   कर दी गई। इस घटना से पूरे  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना  की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतका उमा शर्मा (32) पत्नी मिट्ठू शर्मा शनिवार की भोर में करीब पांच बजे शौच करने के लिए घर से निकली थी। घर से महज सौ मीटर दूर पहुंची थी कि किसी ने गला, चेहरे तथा सीने पर किसी धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से उसकी हत्या करके शव को बगल की नाली में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की शादी गाजीपुर जनपद के ग्राम परसा में रहने वाले रामजी शर्मा के पुत्र से 17 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका भी गाजीपुर जनपद के कारो गांव की मूलत: रहने वाली थी तथा उसके तीन पुत्र हैं। मौके पर ओबरा क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव जांच में जुटे रहे। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शंभू शरण यादव ने भी जल्द ही हत्या का खुलासा किए जाने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें