फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज स्टेशन को मिलेगी बेहतर सुविधा

Sat, 29 Aug 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की जनता कार्य संस्कृति बदलना देखना चाहती है। पिछले 70 वर्षों में जो काम नहीं हुआ, वह मोदी सरकार ने 15 माह में कर दिया। केंद्र सरकार ने अबकी वर्ष यूपी मेें रेलवे व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए 4200 करोड़ रुपये का बजट दिया है।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में शनिवार को भाजपा की ओर से आयोजित सुरक्षा कवच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर आदर्श स्टेशन की सुविधाएं मिलेंगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस में एसी थर्ड के डिब्बे भी लगेंगे।

 रेल राज्यमंत्री ने कहा कि तपस्वियों के तप से भाजपा बनी है। पार्टी किसी एक जाति और धर्म की नहीं है। भाजपा ने बूथ लेवल के कार्यकर्ता रहे अमित शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष और चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बना कर यह साबित कर दिया है।
विज्ञापन


 कहा कि एक वर्ष में पूरे देश के विद्यालयों में लड़कों और लड़कियों के लिए शौचालय बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 12 रुपये में दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा शुरू किया है।

कहा कि देश की आजादी का महानायक बापू को कहा जाता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आर्थिक परिवर्तन का महानायक कहा जाएगा। राबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को 51 हजार बहनों का बीमा करने का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि रेलवे प्रशासन ने राबर्ट्सगंज, मधुपुर-अहरौरा, मुगलसराय, राबर्ट्सगंज, मुगलसराय, भभुआ और सिंगरौली, घोरावल बाया लूसा रेलवे लाइनों के सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है।

 वीरेंद्र जायसवाल ने रेलमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर सांसद छोटेलाल खरवार, विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, नपा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, पूर्व जिपं अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, विकास राय, राजनारायण तिवारी, रामलखन सिंह, अशोक मिश्रा और रामनरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें