फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे महिला ने दिया नवजात को जन्म, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नवजात शिशु। संवाद
विज्ञापन
घोरावल। नगर के शिवद्वार रोड पर रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने सड़क किनारे नवजात को जन्म दे दिया। प्रसव के दौरान नवजात सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई। सूचना पर एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत ठीक है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गर्भवती महिला अकेले सड़क से गुजर रही थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर उसने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दिया। नवजात के सड़क पर गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नगर निवासी अंकित अग्रहरि ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी।
अंकित अग्रहरि और ईशांत अग्रहरि ने जच्चा-बच्चा के लिए कपड़े, दूध, फल और भोजन की भी व्यवस्था की। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला पिछले कुछ महीनों से नगर में घूमती हुई दिखाई देती थी। वह कुछ गांवों के नाम बता रही थी, लेकिन अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। बच्चे के जन्म के बाद महिला के चेहरे पर ममता और खुशी के भाव दिखाई दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने भी जच्चा-बच्चा की मदद की।
विज्ञापन

मायके वालों को मिली जानकारी, अस्पताल पहुंचे
सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे विसुंधरी गांव में महिला के मायके के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद महिला के माता-पिता सीएचसी पहुंचे। आवश्यक लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी करने के बाद वे जच्चा-बच्चा को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें