फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: मां ने अपने कलेजे के टुकड़ों के साथ उठाया खौफनाक कदम, महिला को तो ग्रामीणों ने बचाया, बच्चों की थम गईं सांसें

Sun, 20 Jun 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के आमकोन गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गई थी। बच्चों की तो डूबने से मौत हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
महिला से बात करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक महिला ने अपने बच्चों के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। वह अपने घर से 100 मीटर दूर बच्चों के साथ खुदकुशी के लिए एक कुएं में कूद गई। इससे बच्चों की मौत हो गई, लेकिन लोगों ने महिला को बचा लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के आमकोन गांव निवासी विग्गन की पत्नी सूरसती देवी अपने पुत्र आशीष(12) व पुत्री अंजलि(10) को लेकर शनिवार की रात करीब 9 बजे एक कमरे में सोने चली गई। परिवार के अन्य सदस्य भी घर के अन्य कमरों में सो गए।

सुबह जब लोगों की नींद खुली तो सूरसती और बच्चे बिस्तर पर नहीं थे। ऐसी स्थिति में तीनों की खोज शुरू हुई। थोड़ी देर के बाद गांव के लोगों ने सूचना दी कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूद गई है। महिला कुएं में निकले पत्थर के एक हिस्से को पकड़कर लटकी हुई थी और कुए के अंदर से ही बचाने की गुहार लगा रही थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उसी समय पास से गुजरने वाले लोगों ने झांका तो उसमें महिला और दो बच्चे थे। रस्सी के सहारे सूरसती को बाहर निकाला गया फिर दोनों बच्चों को भी निकाला गया लेकिन तब तक आशीष और अजंलि की सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्व ज्योति राय ने बताया कि महिला कुएं में क्यों कूदी, इसकी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें