फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला की मौत, 10 लोग हुए अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बीते चौबीस घंटों में सांप के डसने और अन्य विषैले जंतुओं के काटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अचेत हो गए।
विज्ञापन

सर्पदंश से अचेत हुए लोगों को ख़िरीहिटा गांव में एक वैद्य के यहां भरती कराया गया, जहां सभी लोगों की हालत में सुधार बताया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव निवासी आशा (45) को शनिवार देर रात किसी विषैले जंतु ने काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई। उनके देवर रविंद्र मौर्य ने बताया कि रात में सभी लोग चौकी पर सोए थे। किसी विषैले जंतु ने उनके पेट पर काट लिया। उनका मायका विसुंधरी गांव में है जहां उनके भाई राजकुमार को सूचना दे दी गई। इसके अलावा खेत में काम करते समय घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोहरथा गांव निवासी फुलवंती (60), संजय शर्मा (24) निवासी सोतिल, आशा (30) निवासी कुस्महा, समुद्रावती (24) व शीला देवी (30) निवासीगण डीबर, अंजू (18) पुत्री हरीलाल निवासी वर कन्हरा, मुन्नी (40) निवासी बेलवनिया, दिलदार (13) पुत्र अनवर हुसैन निवासी रमपुरवा को सर्प तथा विषैले जंतुओं ने काटा। इसके अलावा मनी (4) पुत्र राजेश निवासी हिनौती को शौच के लिए जाते समय तथा रात में चारपाई पर सोने के दौरान उर्मिला (32) को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। जिससे इन सभी की तबीयत खराब हो गई। ख़िरीहटा गांव में जड़ी बूटी नि:शुल्क उपचार करने वाले वैद्य देवधारी के यहां उपचार के बाद अब सभी की तबीयत में सुधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें