फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल बीना में बनेगा इको पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल के बीना कोयला प्रोजेक्ट में इकोपार्क की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। बीना परियोजना ने स्थानीय जीव एवं पादप के संरक्षण के दृष्टिगत एक हरित एवं जीवंत इको पार्क के विकास का संकल्प लिया है। इकोपार्क की आधारशिला 23 जुलाई को रखी जाएगी। बताते चलें कि कोयला मंत्रालय के निर्देश पर.कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कम्पनियों में वन महोत्सव -2020 का आयोजन किया जा रहा है, जिसका केंद्रीय महोत्सव 23 जुलाई को होना तय हुआ है। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) पर्यावरण संवर्धन तथा स्थानीय फ़्लोरा एवं फौना के संरक्षण को पूर्णत: प्रतिबद्ध है एवं इस दिशा में अनेक सार्थक कदम भी उठाए हैं। एनसीएल का बीना कोयला क्षेत्र सोनभद्र में स्थित है जो 2020-21 में नौ मिलियन टन उत्पादन लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। बीना क्षेत्र में स्थथापि होने वाले इको पार्क का अनुमानित क्षेत्र लगभग 70 हजार वर्ग मीटर हैं तथा यहाँ स्थित जलाशय की क्षमता लगभग 21 लाख घन मीटर की है। यहां पर बीना परियोजना द्वारा विकसित की गई वन नर्सरी भी है। यह सुरम्मय स्थान विभिन्न मौसमी पक्षियों के रहने के लिए उपयुक्त घने वृक्षों से आच्छादित है तथा रिहंद जलाशय के बिल्कुल समीप है जहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इकोपार्क के विकास से मनोरंजन की सुविधा के साथ ही स्थानीय आबादी के लिए रोजगार के अवसर जैसे मत्स्य पालन, नौका विहार आदि सृजित होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2022 तक पूरा होगा पार्क का निर्माण
शक्तिनगर। बीना में स्थापित होने वाले पार्क का निर्माण साल 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पार्क में विभिन्न वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण के साथ ही खदान के पानी का भी शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। यह इको पार्क भूजल पुनर्भरण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक होगा। यह आसपास के क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना साबित हो सकती है।
पाथवे के साथ बनेंगे चबूतरे, बच्चों के खेल की होगी व्यवस्था
शक्तिनगर। बीना इको पार्क के विकास के अंतर्गत बाउंड्री वाल का निर्माण ,बैठने के चबूतरे , टहलने के लिए पाथवे के निर्माण, ट्यूब वेल के साथ जल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी, जिसका उपयोग सफाई, बागवानी तथा सिंचाई इत्यादि कार्यों में किया जायेगा। पार्क में बच्चों के खेलने के उपकरण जैसे सीसा, झूला, रिवॉल्विंग चेयर, स्लाइड इत्यादि का समुचित प्रबंध भी किया जायेगा। उद्यान परिसर के भीतर कोयला उत्पादन या कोयला उद्योग को समर्पित मूर्ति भी स्थापित की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें