सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के मुडिसेमर ग्राम पंचायत में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से मुन्नी देवी (32) की मौत हो गई। वह घर के मवेशी और बकरियों को खेत से वापस ला रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
गांव निवासी आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई की पत्नी मुन्नी देवी दोपहर करीब तीन बजे खेत से लौट रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। पति आशीष कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बेटियों और दो बेटों को छोड़ गई है।
बेटियों में नैना पांच वर्ष और नंदनी चार वर्ष की हैं। बेटों में नीतीश कुमार सात वर्ष और अनिकेत कुमार छह वर्ष के हैं। घटना की सूचना पर विंढमगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।