फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। नगर के विकास कालोनी की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को सोन नदी के किनारे बबिता सोनकर (38) का शव मिला। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में चोपन नगर पंचायत में स्थित कांशीराम शहरी आवास कालोनी में रहने वाली बबिता सोनकर पत्नी विजय सोनकर लापता हो गई थी। शनिवार सुबह बबिता का शव उसके घर से कुछ दूरी पर सोन नदी के किनारे पानी में मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर शव को घसीट कर पानी में फेंकने का निशान दिखाई दे रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विवाहिता की हत्या का आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पानी में फेंक दिया गया होगा। नदी से थोड़ी ही दूर पर अरहर के खेत समीप विवाहिता के चप्पल पड़े थे। वहीं घटनास्थल पर बिलख रही मृतका की मां सुंदरी समेत अन्य लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। सुंदरी का आरोप था कि उसके दामाद ने बेटी की हत्या कर शव को फेंक दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने मृतका के मायके वालों से कहा कि जो तहरीर देंगे उसकेे आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। इसकेे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि शक के आधार पर मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें