शनिवार सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर झरोखे से देखा तो मनोज बड़ेर से साड़ी के सहारे लटक रहा था। नजारा देखे परिजनों में कोहराम मच गया। मनोज के बड़े भाई धर्मेन्द्र ने डाला पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा फिर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कहा मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।