फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव स्थित टोला बराईडांड़ में महुआ की कच्ची शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने सोमवार की देर शाम दबिश देकर 15 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवतानन्द सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के रोक थाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि उक्त गांव की बासमती देवी पत्नी राजकुमार शराब बनाने वालों से 80 रुपये बोतल महुआ की देशी शराब खरीदती थी और उसको 100 रुपये बोतल बेचने का धंधा करती थी। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने मय हमराह सिपाहियों के साथ दबिश देकर आरोपी महिला के घर से 15 लीटर शराब बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें