बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र में कोरोना महामारी पर लगाम लगाने को लेकर सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए पुलिस ने पिछले 20 दिनों में 80 लोगों का मास्क न लगाने पर पांच-पांच सौ रुपये का चालान काट कर जुर्माना के रूप में 40 हजार रुपये की वसूली की गई है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी नागरिकों को सार्वजनिक रूप से सूचित किया जा चुका है कि कोरोना नाइट कर्फ्यू का सभी लोग पालन करें साथ ही फेस मास्क अवश्य पहने। ऐसा न करने पर कोविड अधिनियम के तहत करवाई की जाएगी। इसी को लेकर पिछले एक अप्रैल से चलाये गए अभियान में अब तक 80 लोगों का मास्क न पहनने पर जुर्माना के रूप में 40 हजार रुपये अर्थ दंड की वसूली की गई है। कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा लिहाजा जान है तो जहान है सभी लोग मास्क अवश्य पहने साथ ही दो गज की सामाजिक दूरी बनाएं तथा पांच से अधिक लोग एक जगह इकट्ठा न हो और कोरोना नाइट कर्फ्यू का और साप्ताहिक लाकडाउन का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।