दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ तिराहे के समीप मंगलवार को घेराबंदी कर कोतवाल पंकज सिंह ने गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद उनका चालान कर दिया गया।
सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुखबिर के जरिए कोतवाल को सूचना मिली कि तीन दिन पूर्व गर्भवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी बाइक से भाग रहे हैं। कुछ ही देर में रजखड़ तिराहे पर पहुंचेंगे। मुखबिर के बताए गए निशानदेही पर कोतवाल ने पहुंच कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इसपर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ कर कोतवाली ले गई। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पकड़े गए आरोपी गौरीशंकर और विशाल कुमार के विरुद्घ गर्भवती के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।