फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 शिक्षकों और कर्मचारियों का मूल अभिलेख कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात 49 शिक्षकों और उतने ही अन्य कर्मियों के मूल अभिलेखों को तीन सदस्यीय टीम ने जमा करा लिया है। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा की अगुवाई में गठित टीम शिक्षक और कर्मियों के आधार, निवास प्रमाण पत्र आदि की जांच कर रही है। वहीं सभी शिक्षकों के अंकपत्र आदि का सत्यापन कराने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बेसिक अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अभिलेखों की जांच के लिए जिला सह समन्यवक सह शिक्षा, घोरावल खंड शिक्षाधिकारी उदय चंद्र राय और राबर्ट्सगंज खंड शिक्षाधिकारी रमाकांत को जांच के लिए नामित किया है। मंगलवार तक जांच टीम ने राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्घी तहसील क्षेत्र में संचालित नौ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात 49 शिक्षकों और 49 शिक्षेणत्तर का मूल अभिलेख जमा कर लिया है। जांच टीम अभिलेख प्राप्त होने के बाद आधार, निवास प्रमाण पत्र, अंकपत्र, मोबाइल नंबर आदि की जांच करने में जुट गई है। टीमें शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करने के साथ ही अंकपत्र आदि का सत्यापन कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जिले के सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों के पत्रावलियों की जांच के लिए गठित टीम ने मूल अभिलेखों को जमा करा कर जांच कर रही है। कहा कि सभी शिक्षकों के अंकपत्रों का सत्यापन जिन स्कूलों और बोर्ड से पढ़ेंगे होंगे वहां से कराया जाएगा। कहा कि जांच में अगर किसी शिक्षक या कर्मी के अभिलेखों मेें गड़बड़ी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें