फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के बगैर गुरु की कृपा नहीं मिल सकती

Mon, 28 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब प्रांगण में रविवार की रात प्रवचन में वाराणसी से आए मानस मर्मज्ञ पं. रामेश्वर तिवारी ने कहा कि श्रद्धा के बगैर गुरु की कृपा नहीं मिल सकती और बगैर गुरु की कृपा से सुखद जीवन नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि धरती पर जो भी मनोवांक्षित कार्य हुए हैं वे सभी गुरु की कृपा से ही संभव हुए हैं। श्रद्धा सात्विक होनी चाहिए,क्योंकि श्रद्धा से ही मानव ज्ञान प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन



वाराणसी से पधारे पं. अच्युतानंद पाठक ने कहा कि भक्तों की रक्षा और आताताइयों को दंड देने के लिए ही प्रभू का अवतार होता है। नारायण कहते हैं कि मैं  भक्तों के अधीन  रहता हूं। गोरखपुर से पधारे पं. हेमंत कुमार शास्त्री ने गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या के उद्धार का वृत्तांत सुनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें