राबर्ट्सगंज में मेन चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते वैश्य समाज के लोग
गहनों पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त कर और देश की सीमा पर दीवार बनाने की मांग को लेकर राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर शुक्रवार को वैश्य समाज एसोसिएशन ने केंद्र सरकार, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। कहा कि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन करेंगे।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि दो वर्षों से देश की सीमा पर दीवार बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन केंद्र सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही। कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ा कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एक्साइज ड्यूटी का पूरे देश में व्यापारी विरोध कर रहे हैं।
बावजूद केंद्र सरकार मौन धारण किए हुए है। पसमांदा मुस्लिम समाज के मिर्जापुर मंडल प्रभारी असलम राईन ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी लागू होने से इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा, इसलिए इसे वापस लिया जाना चाहिए। शंकर सोनी, राजेश सोनी, मुकेश सोनी, संजय, संतोष कुमार, रामबहाल आदि मौजूद रहे।