फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से निकाले 31 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव निवासी आनंद कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता एसबीआई घोरावल में है। इस खाते से 31 हजार एक सौ रुपये बिना जानकारी के निकल गया है। भुक्तभोगी ने पेढ़ गांव स्थित जन सेवा केंद्र के एक कर्मी पर संदिग्धता जाहिर की है। भुक्तभोगी आनंद ने बताया कि 16 जनवरी को यूको बैंक जनसेवा केंद्र पर एटीएम कार्ड से साढ़े छह हजार रुपये उसने निकाला था। उसके बाद 20 जनवरी को बाहर से दस हजार रुप उसके खाते में आए। उसके बाद खाते में 31 हजार 394 रुपए शेष था।
विज्ञापन

छह मार्च को उसी जनसेवा केंद्र पर पहुंच कर दस हजार रुपये निकालना चाहा तो बैंक ग्राहक सेवा केंद्र ने बताया कि उसके खाते में 394 रुपए शेष बचे हैं। यह सुनकर पीड़ित अपने बैंक में जाकर पासबुक की एंट्री कराई और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें 30 व 31 जनवरी तथा 1 फरवरी को क्रमश: दस-दस हजार रुपये तथा 3 फरवरी को एक हजार रुपये और उसके बाद पुन: एक सौ रुपये निकला गया। उसका कहना है कि उसने रुपए नहीं निकाले हैं। मामले में पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें