फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हर हर गंगे के उद्घोष के साथ जेल में बंदियों ने संगम के जल से किया स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ तक न पहुंच पाने वाले बंदियों को जेल के अंदर ही गंगाजल से स्नान कराया गया। शुक्रवार को सोनभद्र जिला जेल के 850 बंदियों ने महाकुंभ से आए जल में स्नान कर पुण्य हासिल किया। इसके लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। स्नान के दौरान बंदी हर-हर गंगे का उद्घोष करते रहे।
विज्ञापन

देश दुनिया से लोग महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। विभिन्न कारणों से जेल में निरुद्ध बंदियाें के मन में 144 वर्षों बाद दुर्लभ संयोग पर हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल न हो पाने की कसक बनी हुई थी। इसके मद्देनजर शासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने अनूठी पहल करते हुए जेल के अंदर ही बंदियों को त्रिवेणी के जल से स्नान कराने की व्यवस्था कराई। इसके लिए जेल में कलश स्थापित कर उसे प्रयागराज से लाए गए जल से भरा गया। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदंबा दुबे आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान के बाद जल को महिला-पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग बने कुंड में डाला। इसके बाद बंदियों ने हर हर गंगे, यमुना मइया की जय का उद्घोष करते हुए इस जल से स्नान किया। जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी उसी का एक हिस्सा है। इससे बंदियों के मन में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकार चाहती है कि बंदी यह महसूस करें कि वे भी समाज का हिस्सा हैं और समाज उनकी परवाह करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें