फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाथ में डंडा, मुंह में सीटी, मन में शिव को बसाकर डाक बम दौड़े

विज्ञापन
जला​भिषेक करने के लिए शिवद्वार जाते डाक बम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। हाथ में डंडा, मुंह में सीटी और शिव की भक्ति में लीन डाक बम रविवार को दौड़ते नजर आए। 50 हजार से अधिक डाक कांवड़िया विजयगढ़ दुर्ग से जल लेकर शिवद्वार के लिए रवाना हुए। सड़कों पर दिन-रात कांवड़ियों का रेला लगा रहा। सावन के अंतिम सोमवार को शिवद्वार में डाक कांवड़िया उमा महेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। वहीं, भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शिवद्वार में सावन के अंतिम सोमवार को ढाई लाख से अधिक भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। रविवार को बड़ी संख्या में डाक बम कांवड़िया विजयगढ़ दुर्ग से और मिर्जापुर के लिए रवाना हुए।
विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर तालाब में स्नान के बाद शाम पांच बजे डाक कांवड़ियों का जत्था शिवद्वार के लिए रवाना हुआ। हाथ में डंडा, कमर में जल और मुंह में सीटी लेकर जब डाक कांवडिया सफेद रंग की पोशाक में सड़क पर उतरे तो पूरी सड़क कांवड़ियों से भर गई। सीटी और बोलबम की गूंज से सड़क गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

कांवड़ियों का रास्ते में जगह-जगह आस्थावानों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने स्वागत किया। चुर्क और राॅबर्ट्सगंज नगर में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर जलपान कराया। कांवड़ियों में पानी, चाय वितरित किया गया। डाक कांवड़ियों के साथ गेरुआ वस्त्रधारी कांवड़ियां भी सड़क पर बोल बम के जयकारे के साथ चलते रहे। कांवड़ यात्री समितियों की ओर से वाहन पर साउंड बाक्स रखे गए और उस पर बज रहे शिव भक्ति गीतों पर नाचते गाते कांवड़िया चल रहे थे।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के एक लेन को सुरक्षित कर दिया गया था। वहीं, पन्नूगंज-घोरावल मार्ग पर वाहनों को रोक दिया गया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अधिकारियों की टोलियां कांवड़ मार्ग पर निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें