फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्कूल में सीखेंगे वाहन चलाना, पास होने पर बनेगा लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार हो रहा है। जिला मुख्यालय से सटे लोढ़ी गांव में बन रहे केंद्र में लोगों को दो और चार पहिया वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद यहां पर टेस्टिंग भी करवाई जाएगी। तब लाइसेंस जारी किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने बताया कि यह नया केंद्र तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग प्रशिक्षण स्कूल के माध्यम से संचालित होगा।
यह ट्रेनिंग सेंटर एक निजी प्रशिक्षण केंद्र है। यह सेंटर चालकों को ड्राइविंग का प्रशिक्षण देने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की जिम्मेदारी भी निभाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की इस पहल से सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत ऐसे ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें परिवहन विभाग की तरफ से निजी संस्थाओं को आशय पत्र जारी किया गया है।
सोनभद्र के इस पहले केंद्र का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जल्द ही यहां प्रशिक्षण देने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। पूरी तरह से सेंटर आधुनिक व हाईटेक बनेंगे। इसमें सभी प्रकार के वाहनों की ट्रेनिंग नंबर प्लेट, यातायात नियम, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए फिजिकल के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें