जिले में 272 प्रतिमाएं स्थापित, शहर की प्रतिमाएं जाएंगी धंधरौल बांध
मां
दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन तालाबों में होगा। हाईकोर्ट के आदेश को
देखते हुए प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिया है।
जिले में 272
मूर्ति स्थापित करने वाली कमेटियों को प्रशासन की ओर से इसकी सूची उपलब्ध
कराई जा चुकी हैं। राबर्ट्सगंज में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन धंधरौल
बांध में किया जाएगा।
पुलिस महकमे से मिली जानकारी के अनुसार जिले में
करीब 272 प्रतिमाएं स्थापित हैं।
सबसे अधिक सदर तहसील क्षेत्र में
प्रतिमाएं स्थापित हैं। पूर्व की भांति अबकी बार नवमी के बाद मूर्तियों का
विसर्जन नदियों में नहीं होगा। हाईकोर्ट केे आदेश को गंभीरता से लेते हुए
जिला प्रशासन ने मूर्तियों का विसर्जन तालाब और बांध में कराने की तैयारी
की है।
सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय ने बताया राबट्र्सगंज में स्थापित
मूर्तियों को धंधरौल बांध में विसर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया ओबरा,
डाला, चोपन, कोन, रामगढ़, खलियारी, मधुपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में
स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी, देवताओं की मूर्तियों को नजदीकी
तालाबों में विसर्जित कराने का प्रबंध किया गया है।
दुद्धी तहसील के एसडीएम
डा. विश्राम यादव ने बताया कि क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों को तालाबों
में विर्सजित की जाएगी। घोरावल एसडीएम कैलाश सिंह ने बताया घोरावल कस्बे
में स्थित प्रतिमाओं को कस्बे से बाहर स्थित तालाब में विसर्जित किया
जाएगा। डीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार किसी भी नदी मेें
मूर्तियों को विसर्जित नहीं करने दी जाएगी। एसपी शिव शंकर यादव ने बताया कि
मूर्ति विर्सजन के दौरान फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी।
एएसपी
(मुख्यालय) शंभू शरण यादव, एएसपी (नक्सल) रामयज्ञ यादव और सभी सीओ, थाना
प्रभारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहेंगे।