लियो क्लब, रेणुकूट द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन हिण्डाल्को टेनिस कोर्ट ग्राउंड पर किया गया। हिण्डाल्को रेणुकूट के मुखिया एवं सीओओ सतीश एन जाजू ने सभी को मां दुर्गा की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके तथा डांडिया नृत्य कर उत्सव का शुभारंभ किया।
लियो क्लब रेणुकूट द्वारा आयोजित इस डांडिया उत्सव में हिण्डाल्को परिवार के सदस्यों ने भाग लिया और गुजराती गरबे की धुनों पर जमकर नृत्य किया। विजय कुमार डोगरा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन संयोजक ललित खुराना एवं संजय सक्सेना की देख-रेख में किया गया।
उत्सव का मंच संचालन वंशिका डोगरा, प्राची उपाध्याय एवं तान्या चतुर्वेदी ने बखूबी किया। इस अवसर पर पूर्व लायन अध्यक्ष दुलीचंद काबरा, प्रभात चतुर्वेदी, क्लब सचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, सुनील दुबे, डीसी पांडेय सहित हिण्डाल्को परिवार एवं लायन के सदस्यों ने सपरिवार भाग लेकर जम कर नृत्य किया।
उत्सव के दौरान बेस्ट डांडिया-फीमेल का पुरस्कार संजना गौतम, बेस्ट डांडिया मेल सलभ गंग, बेस्ट डांडिया कपल का पुरस्कार एवं एआर नागर, बेस्ट ड्रेस्ड फीमेल का पुरस्कार प्रार्थना राज शंकर, डांडिया क्वीन खुशबू उप्पल एवं प्रीती त्रिपाठी तथा मिस्टर एवं मिसेज डांडिया नाइट का पुरस्कार अजय देवांगन एवं शालिनी देवांगन को दिया गया।
जबकि महिला मंडल की सदस्याओं को बेस्ट डांसिंग ग्रुप के खिताब से नवाजा गया। निर्मल्या सेन, दुलीचंद काबरा, सतीश आनंद, प्रवीण कुमार आदि रहे।