फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनी तो करेंगे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत करईल की सड़क अब तक नहीं बन सकी है। लोग अब भी पगडंडी के सहारे आवागमन करते हैं। अफसरों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि सड़क नहीं बनी तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों ने सड़क निर्माण का वादा किया था लेकिन चार वर्ष बीतने के बावजूद अब तक जन प्रतिनिधियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करईल गांव की मेन सड़क समेत पशु अस्पताल जाने वाली सड़क पूरी तरह से जर्जर है। रामवृक्ष यादव ने बताया कि आजादी के सात दशक बाद भी हम कच्ची सड़क पर चलने को विवश हैं। रामलखन ने बताया कि विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बच्चा यादव ने बताया कि आगामी चुनाव में जो भी करईल गांव की सड़क बनवाएगा व विकास करेगा उसी को वोट करेंगे। दीपक ने बताया कि करईल गांव की सभी सड़कें जर्जर हैं, जिसके निर्माण के लिए अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। ग्रामीण चार वर्षों से सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। पशु अस्पताल हो या गैस एजेंसी जाने की सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। यदि तत्काल मरम्मत नहीं होती है तो हम सभी ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें