फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअरों से त्रस्त ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
सुअर
विज्ञापन
जंगली सूअरों के आतंक से लोहिया गांव असनहर के लोग परेशान हैं। रात में सुअर  खेत  खोद दे रहे हैं। मक्का, मूंगफली, धान की नर्सरी को भी बर्बाद कर दे रहे हैं। परेशान गांव वालों ने बुधवार को वन विभाग के सामने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन



ग्रामीण गिरिजा प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि  मकई की जमी फसल और धान की नर्सरी को सूअर बर्बाद कर दे रहे हैं। इसके अलावा मूंगफली की बोई जा रही फसल को रात्रि में ही चट कर जा रहे हैं। कहा कि फसल बर्बादी का मुआवजा दिलाया जाए। प्रदीप कुमार, श्याम सुंदर ने कहा कि सूअरों की वजह से किसानों की भारी पैमाने पर क्षति हुई है।

शिकायत कई बार वन क्षेत्र कार्यालय पर की गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रमेश कुमार, सुनील सोनी, रघुनाथ देव, आलोक कुमार, उमेश कुमार आदि  शामिल रहे। डिप्टी रेंजर आरके सिंह ने कहा सूअरों के आतंक की शिकायत मिली है। उन्होंने उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगा है। रोकथाम के लिए  कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें