फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिना बताए मोबाइल रखने पर की थी पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पति को जानकारी दिए बिना मोबाइल रखना महिला की जान का दुश्मन बन गया। मोबाइल को पत्नी के चरित्र से जोड़कर पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके चलते इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली जिले की है।
विज्ञापन

मोरवा थाना क्षेत्र के जद्दूडाड़ गांव में बृहस्पतिवार की रात विवाद के दौरान पति अनुज कुमार उर्फ पारस कोल ने पत्नी ज्ञानमती कोल (24) पर प्राण घातक हमला कर दिया। महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देश पर मोरवा थाने के निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी के घर के पीछे घने जंगलों में छुपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। घेरेबंदी कर पुलिस टीम ने आरोपी अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी ने बिना बताए छुपा कर मोबाइल रखा था और अनजान लोगों से उसकी गैर मौजूदगी में बात करती थी। इसी के चलते उसके चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर वह उसे मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें